शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज, सेंधवा में “सेवा संकल्प अभियान 2026”के अंतर्गत 29 सितंबर 2026 को विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान मेघालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. पेमेन्द्र कुमार पारधी द्वारा Power Electronics Applications in Modern Domestic and Industrial Systems विषय पर व्याख्यान दिया जाएगा।

व्याख्यान में आधुनिक घरेलू उपकरणों, औद्योगिक एवं स्मार्ट प्रणालियों में पावर इलेक्ट्रॉनिक्स की भूमिका, नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, ऊर्जा दक्ष प्रणालियों तथा विद्यार्थियों के लिए करियर एवं शोध के अवसरों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 11 बजे किया जाएगा। इस विशेषज्ञ व्याख्यान में प्रदेश भर से सभी विद्यार्थी एवं शिक्षकगण गूगल लिंक के माध्यम से सीधे जुड़ सकेंगे। कार्यक्रम के समन्वयक श्री नरसिंह ठाकुर एवं श्री जितेन्द्र चौहान हैं। आयोजन समिति में श्री संजय यादव एवं श्री यशवंत निंगवाल की भूमिका रहेगी। कार्यक्रम के मार्गदर्शक डॉ. पंकज अग्रवाल तथा संरक्षक श्री रत्नदीप शर्मा, प्राचार्य हैं। जिसमें महाविद्यालय के विद्यार्थी एवं स्टाफ सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों से जोड़ते हुए उनके ज्ञान, कौशल एवं करियर संभावनाओं को बढ़ावा देना है।