सूचना और प्रसारण
राजस्थान के पत्रकार प्रतिनिधिमंडल ने कोणार्क सूर्य मंदिर, रघुराजपुर शिल्प ग्राम और पुरी के गोल्डन बीच का किया दौरा
भारत सरकार की डेवलपमेंट कम्युनिकेशन एंड इंफॉर्मेशन डिसेमिनेशन (DCID) योजना के अंतर्गत जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आधारभूत अवसंरचना विकास की जमीनी स्तर पर कवरेज के लिए राजस्थान से ओडिशा पहुंचे पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने आज पुरी जिले के प्रमुख पर्यटन एवं सांस्कृतिक स्थलों का दौरा किया।















