कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपनी परंपराओं को आत्मसात कर नई पीढ़ी में भी उसे सिंचित करते रहते हैं। ऐसा ही कुक्षी का चौकसीवाला परिवार है जिनके दिवंगत मुखिया स्वर्गीय नंदकिशोर जी सोनी के द्वारा प्रतिवर्ष दीपावली के अवसर पर आशाग्राम ट्रस्ट सृजन के भी पूर्व राजघाट तट से प्रारंभ की गई कुष्ठ रोगियों एवं वंचितों को भोजन कराने की परंपरा आज भी उनके पुत्र और पोते निभा रहे हैं। स्वर्गीय सोनी जी जब आशाग्राम आते थे तो वह अपने साथ उनके पुत्र और फिर बाद में पौत्र को भी लेकर आते थे। उसी का परिणाम है कि परिवार में सेवा भावना व्यवसाय के साथ-साथ चल रही है। चौकसी वाला परिवार के द्वारा वर्ष 2021 में जहां निराश्रित मनोरोगियों के लिए आशा आश्रय गृह की नींव रखी वही उसका 5 वर्ष तक स्वयं के व्यय से संचालन भी किया। वर्तमान में यह ट्रस्ट के द्वारा जन सहयोग से संचालित होने लगा है। श्री राजेंद्र सोनी चौकसी वाला ने ट्रस्ट के सचिव डॉ चक्रेश पहाड़िया एवं उनकी टीम की प्रशंसा करते हुए सभी को आशा आश्रय गृह के संचालन में विशेष योगदान देने के लिए प्रशंसा की। उन्होंने दीपावली के पावन अवसर पर कुष्ठ रोगियों एवं मनोरोगियों को भोजन करवाया। यह उनके परिवार की 50 वर्ष पुरानी परंपरा है जिसे उन्होंने निर्वाह किया। इस दौरान उन्होंने आशा आश्रय गृह को आर्थिक अंशदान भी भेंट किया वहीं स्वयंसेवकों को भी दीपावली उपहार दिया।इस दौरान श्री प्रवीण सोनी चौकसी वाला, ट्रस्ट परिवार के डॉ मदन सिंह सोलंकी, डॉ मयंक पाटीदार, डॉ राहुल पाटीदार, डॉ केपी सिंह, श्री अशोक दोषी डॉ रश्मि पाटीदार, श्री सचिन दुबे, श्री मनीष पाटीदार, श्रीमती साधना भावसार श्री प्रतीक शर्मा मुनीम जी आदि उपस्थित रहे।