जन अभियान परिषद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत बी एस डब्ल्यू एवम् एम एस डब्ल्यू की कक्षाओं में पंडित दीनदयाल जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी श्री रविन्द्र पाठक के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह एवं ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू गौतम उपस्थित रही। कार्यक्रम के शुभारंभ में पंडित दीनदयाल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का परिचय एवम् पुष्प देकर करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के अगले चरण में परामर्शदाता श्री बीरेन्द्र कुमार पाराशर द्वारा प्रेरणा गीत गाया तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री रविन्द्र पाठक द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर प्रकाश डाला। श्री पाठक ने बताया कि हमें पंडित दीनदयाल जी के जीवन से सीख लेकर आगे बढने की जरूरत है उन्होंने कितने कठिन परिस्थितियों में अपनी शिक्षा पूर्ण कर अपना जीवन समाज और देश को समर्पित कर दिया। श्री पाठक ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी ने एकात्मक मानववाद के सिद्धांत पर कार्य किया। जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह ने वताया कि हमें पंडित दीनदयाल जी के अन्तयोदय सिद्धांत से सीख लेकर अपने कार्य क्षेत्र गांव में समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को शासन द्वारा संचालित योजनाओं को लाभ पहुंचाने के लिए कार्य करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम में एम एस डब्ल्यू के छात्र श्री राकेश सैन और श्री रामअवतार गुर्जर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन पर अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम के अंत में व्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू गौतम ने सेवा संकल्प अभियान को लेकर जानकारी दी गई साथ ही अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही छात्र छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाई गई जिसमें जिला समन्वयक श्रीमती नेहा सिंह द्वारा सेवा संकल्प अभियान को लेकर स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में परामर्शदाता श्री प्रमोद तिवारी, सुश्री संध्या गौतम श्री रामवरन कुशवाह आदि उपस्थित रहें।





