मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जल संचय अभियान के अंतर्गत विकासखंड जुन्नारदेव के ग्राम बाम्हनवाड़ा में जल संरक्षण के उद्देश्य से आज बोरी बंधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बाम्हनवाड़ा के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ एमएसडब्ल्यू एवं बीएसडब्ल्यू के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने सामूहिक श्रमदान कर स्थानीय जल स्रोत पर बोरी बंधान का निर्माण किया तथा व्यर्थ बहते पानी को रोककर जल संचयन का संदेश दिया।

कार्यक्रम जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री संजय बामने के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित जल संगोष्ठी में मुख्य वक्ता श्री दुर्गेश उईके ने कहा कि भूजल स्तर बढ़ाने के लिए बोरी बंधान एक सरल एवं प्रभावी उपाय है। उन्होंने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए इसके लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम के समापन पर श्रीमती योगिता मर्सकोले ने उपस्थित ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को जल संरक्षण, पानी बचाने और उसके सदुपयोग की शपथ दिलाई।

अभियान में परामर्शदाता श्री सरजू विश्वकर्मा, श्रीमती योगिता मर्सकोले, श्रीमती दीपा मेश्राम, श्री अमरदीप इरपाची, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री दुर्गेश उईके एवं

सचिव श्रीमती अनिता उईके सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री रमेश उईके, श्रीमती सुशीला उईके, श्रीमती शिखा उईके, श्रीमती भारती उईके, श्रीमती स्वाति उईके, श्रीमती आरती उईके, श्रीमती गायत्री उईके, श्रीमती दीप्ति उईके, श्रीमती रीतू यदुवंशी, श्रीमती बिंदिया पंद्राम, श्री अमरदीप ईवनाती, श्री ऋषभ यादव, श्री विजन्ता उईके तथा अन्य ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा।