कुरवाई तहसील के ग्राम पठारी निवासी सुश्री कामनी के लिए दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन योजना वरदान साबित हो रही है। आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद शिक्षा के प्रति उनकी लगन कभी कम नहीं हुई। योजना के अंतर्गत उन्हें प्रतिमाह 600 रुपये की सहायता राशि प्राप्त हो रही है, जिससे उनकी पढ़ाई से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिल रही है।
सुश्री कामनी ने बताया कि इस आर्थिक सहयोग से उन्हें अध्ययन सामग्री, कॉपी-किताबें एवं अन्य शैक्षणिक आवश्यकताओं की व्यवस्था करने में आसानी हुई है। उन्होंने कहा कि शासन की इस पहल ने उन्हें आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को साकार करने का नया अवसर दिया है। कामनी उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज में अपनी पहचान बनाना चाहती हैं। उन्होंने इस सहायता के लिए शासन और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है।




