उज्जैन,23 अक्टूबर। विकासखंड उज्जैन के ग्राम मताना खुर्द के किसान धर्मेंद्र पवार के द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देते हुए हल्दी के साथ पुदीना की फसल लगाई है। साथ ही वे किसानों को कम से कम स्वयं के उपयोग के लिए एक से दो बीघा में प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। किसान धर्मेन्द्र बंसी गेहूं की बिजाई भी करेंगे। वे कहते है कि एक ही खेत में सब्जी, मसाला खेती और अनाज उगा रहे है। इससे उन्हें इंटर क्रापिंग का लाभ मिल रहा है।
किसान कल्याण एवं कृषि विकास
एक से दो बीघा में हर किसान को प्राकृतिक खेती करना चाहिए
बतंगड़ डेस्क · उज्जैन · 23 अक्टूबर 2026 · 1 मिनट




