कर्तव्य के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीद पुलिस कर्मियों की स्मृति में पुलिस लाईन श्योपुर में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा, पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान, अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण भूरिया, रक्षित निरीक्षक श्री अखिलेेश शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान द्वारा पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर सम्पूर्ण भारत में सितम्बर 2025 से अगस्त 2026 तक कर्तव्य की वेदी पर वीरगति को प्राप्त हुए पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की नामावली का वाचन किया गया। तत्पश्चात पुष्प गुच्छ के साथ शहीदों को नमन कर उनकी स्मृति में परेड करते हुए सलामी दी गई। इस अवसर पर कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा, पुलिस अधीक्षक श्री मोती उर रहमान, अपर कलेक्टर श्री रूपेेश उपाध्याय, एडिशनल एसपी श्री प्रवीण भूरिया सहित पुलिस के अन्य अधिकारियों, थाना प्रभारी एवं पुलिस लाईन के उपस्थित बल द्वारा शहीदों की स्मृति में उन्हें नमन किया गया।