मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा 28 अक्टूबर 2026 को जिला पंचायत सीहोर के सभाकक्ष में जिला स्तरीय बाल अधिकार शिकायत निवारण शिविर (बेंच) का आयोजन किया जाएगा। आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा की सहभागिता में आयोजित यह शिविर प्रातः 10.30 बजे से सायं 5.00 बजे तक चलेगा। शिविर का उद्देश्य बाल अधिकारों से संबंधित शिकायतों के निराकरण तथा बच्चों के हितों के संरक्षण से जुड़े मामलों पर सुनवाई करना है।
सरकारी योजनाएं
28 अक्टूबर को सीहोर में जिला स्तरीय बाल अधिकार शिकायत निवारण शिविर आयोजित होगा
आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा की सहभागिता में होगा शिविर
बतंगड़ डेस्क · सीहोर · 23 अक्टूबर 2026 · 1 मिनट



