दीपावली भाईदूज पर 11 नवंबर को निवाड़ी जिले में स्थानीय अवकाश घोषित
बैंक, कोषालय एवं उपकोषालय पर लागू नहीं होगा अवकाश
निवाड़ी। मध्यप्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन विभाग के आदेशानुसार कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े द्वारा दीपावली भाईदूज के अवसर पर 11 नवंबर 2026 को निवाड़ी जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार उक्त तिथि को जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। हालांकि, यह अवकाश बैंक, कोषालय एवं उपकोषालय पर लागू नहीं होगा। इन कार्यालयों में निर्धारित कार्य व्यवस्था के अनुसार कार्य संचालित होंगे।
जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय अवकाश की जानकारी आमजन एवं संबंधित विभागों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक सूचना जारी की गई है।



