आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडला प्रधान डाकघर में अब रविवार सहित सप्ताह के सभी दिनों में आधार नामांकन एवं आधार संबंधी अद्यतन की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। नागरिक इस सुविधा का लाभ प्रतिदिन सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक प्राप्त कर सकेंगे।
अधीक्षक डाकघर मंडला संभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, आमजन की सुविधा के लिए यह व्यवस्था प्रारंभ की गई है, ताकि आधार नामांकन एवं अद्यतन से संबंधित कार्यों के लिए नागरिकों को अतिरिक्त समय मिल सके।




