कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा ने आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित शासकीय बाल गृह एवं शासकीय संप्रेषण गृह का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों द्वारा दीपावली के अवसर पर तैयार की गई विभिन्न आकर्षक कलाकृतियों का अवलोकन किया तथा बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने बच्चों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बच्चों को उपहार एवं मिठाई वितरित कर त्योहार की खुशियां साझा कीं।
भ्रमण के दौरान एसडीएम रांझी श्री गगन बिसेन, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री सौरभ सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।






