कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा दो जरूरतमंद हितग्राहियों को रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
गुना निवासी श्रीमती किरण बाल्मीकि द्वारा आर्थिक सहायता के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया था। इसी प्रकार ग्राम उकावद निवासी श्रीमती गुलाब बाई द्वारा उपचार हेतु आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवेदन दिया गया था। आवेदकों की आर्थिक स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा दोनों आवेदनों पर 05-05 हजार रुपये की सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए।




