बुधवार को कलेक्टर श्री विवेक कुमार ने शाही किला एवं कुण्डी भंडारा का अवलोकन किया। शाही किला में निरीक्षण के दौरान उन्होंने किले के विभिन्न हिस्सों को बारीकी से देखा तथा किले के ऐतिहासिक महत्व, स्थापत्य कला, नक्काशी, रंगों, रहन-सहन सहित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर जानकारी प्राप्त की। अवलोकन के दौरान पर्यटन जानकार ने कलेक्टर श्री कुमार को किले से जुड़ी छोटी-छोटी ऐतिहासिक कहानियों एवं घटनाओं के माध्यम से इसकी विशेषताओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने किले की बनावट, प्राचीन निर्माण तकनीक एवं उस समय की व्यवस्थाओं से भी अवगत कराया। उल्लेखनीय है कि शाही किला ताप्ती नदी के सुरम्य दाहिने तट पर 80 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इसका निर्माण आदिल खान द्वितीय ने करवाया था। किलेनुमा यह शाही महल कभी 7 मंजिलों की विशाल इमारत हुआ करता था। इसका विशाल प्रवेश द्वार पूर्व दिशा की ओर है, जहां से ताप्ती नदी के सुंदर दृश्य दिखाई देते हैं। कुंडी भंडारा की प्राचीन जल प्रबंधन प्रणाली को जाना इसी कड़ी में कलेक्टर श्री कुमार ने यूनेस्को की अस्थायी सूची में शामिल कुंडी भंडारा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने यहां स्थित प्राचीन टंकियों, उनकी भौगोलिक स्थिति एवं उनमें पानी पहुंचने और भरने की वैज्ञानिक पद्धति के बारे में उत्सुकता से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कुंडी भंडारा के ऐतिहासिक महत्व एवं प्राचीन जल प्रबंधन प्रणाली को समझा तथा इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा भी की।
बुरहानपुर से और
और →यह भी पढ़ें
और →

कुटीर एवं ग्रामोद्योग
वियतनाम के ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में बाग प्रिंट की धूम, 40 से अधिक देशों के बीच मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला ने बिखेरी चमक
भोपाल

सफलता की कहानी
बनास नदी के तट पर गूंज रहा प्रवासी पक्षियों का कलरव, अब विश्व पर्यटन के मानचित्र पर चमकेगा हथवार मध्य एशिया से हजारों किलोमीटर का सफर तय कर पहुंच रहे विदेशी मेहमान
शहडोल



