जयवंती हाक्सर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैतूल में प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे के संरक्षण में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘ मेरे सपनों का भारत ’ विषय पर जिला स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी डॉ. शंकर सातनकर ने बताया कि प्रतियोगिता में शासकीय महाविद्यालय सारणी, शासकीय कन्या महाविद्यालय बैतूल, ज. ह. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैतूल, शासकीय महाविद्यालय भैंसदेही, आठनेर, शाहपुर, भीमपुर, आमला एवं मुलताई के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। चित्रकला प्रतियोगिता में 28 तथा भाषण प्रतियोगिता में 24 प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने ‘ मेरे सपनों का भारत ’ विषय को अपनी कल्पनाशीलता, विचारों एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रस्तुत किया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने चित्रों के माध्यम से स्वच्छ एवं आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल भारत, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, रोजगार के अवसर, सामाजिक समानता, ग्रामीण विकास तथा आधुनिक तकनीक से सशक्त भारत की परिकल्पना को प्रभावी ढंग से उकेरा।विभिन्न आयामों पर अपने विचार व्यक्त किए।

प्रतिभागियों ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवा शक्ति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास, आत्मनिर्भरता, वैज्ञानिक एवं तकनीकी प्रगति, कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण, महिला सहभागिता तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना आवश्यक है। विद्यार्थियों ने अपने भाषणों में यह भी रेखांकित किया कि विकसित भारत केवल आर्थिक समृद्धि का लक्ष्य नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक के लिए समान अवसर, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, स्वच्छ पर्यावरण और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने की व्यापक संकल्पना है।

प्रतियोगिता का अवलोकन आमला-सारणी विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे, सेवा संकल्प अभियान के जिला सचिव श्री कमलेश सिंह, डॉ. महेंद्र सिंह चौहान, श्री अतीक पवार एवं प्राचार्य डॉ. मीनाक्षी चौबे द्वारा किया गया। अतिथियों ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं से ‘ मेरे सपनों का भारत ’ विषय पर उनके विचार जाने तथा उनसे विभिन्न प्रश्न पूछे।

निर्णायक की भूमिका डॉ. सुखदेव डोंगरे, डॉ. पल्लवी दुबे, डॉ. भोलू सिंह मर्सकोले एवं डॉ. युगल किशोर सरले द्वारा निभाई गई। चित्रकला प्रतियोगिता में मुस्कान वर्मा, शासकीय महाविद्यालय शाहपुर ने प्रथम, सरवन कमरे, महाविद्यालय भीमपुर ने द्वितीय तथा दुर्गेश उइके, ज. ह. शासकीय महाविद्यालय बैतूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में मुस्कान वर्मा, शासकीय महाविद्यालय शाहपुर ने प्रथम, सरवन कमरे, महाविद्यालय भीमपुर ने द्वितीय तथा दुर्गेश उइके, ज. ह. शासकीय महाविद्यालय बैतूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

भाषण प्रतियोगिता में योगी देशमुख ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कुमारी प्रगति सिंह एवं भूपेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा कुमारी रितिका चौरे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सेवा संकल्प अभियान के जिला नोडल अधिकारी डॉ. जी.पी. साहू ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. दिव्या डांगी, प्रो. टेप सिंग, डॉ. निहारिका भावसार, प्रो. गोलू परते, प्रो. संतोष पवार, प्रो. दुर्गेश राणे, डॉ. अजब खातरकर, प्रो. शिवदयाल साहू, डॉ. नीलिमा पीटर, डॉ. राजेश शेषकर, प्रो. किरण खातरकर, प्रो. दीपिका साहू, प्रो. संदीप बारस्कर, डॉ. सपना चंदेल एवं अन्य महाविद्यालयों से उपस्थित कार्यक्रम अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।