शिवपुरी / शिक्षा
करैरा में दिव्यांग बच्चों का मूल्यांकन शिविर: 102 का पंजीयन, 63 बच्चे उपकरण के लिए चिन्हित
समग्र शिक्षा अभियान के तहत जनपद शिक्षा केंद्र करैरा में हुए ब्लॉक स्तरीय शिविर में 102 दिव्यांग बच्चों और हितग्राहियों का पंजीयन हुआ। एलिम्को जबलपुर की टीम ने 63 बच्चों को सहायक उपकरण के लिए चिन्हित किया, जबकि 26 बच्चों का नए दिव्यांग प्रमाण-पत्र के लिए पंजीयन हुआ।

















