शिक्षा
शासकीय एकीकृत विद्यालय ररुवाराय में निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल ने 24 बच्चों को वितरित की साइकिलें
शासकीय एकीकृत विद्यालय ररुवाराय में मध्य प्रदेश शासन की योजना अनुसार विद्यालय की छात्र-छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेवढ़ा विधायक श्री प्रदीप अग्रवाल उपस्थित रहे।
















